महानिदेशक महोदय के नए आदेशानुसार समस्त परिषदीय एवम कस्तूरबा गांधी आवासायीय बालिका विद्यालयों में सत्र 2022- 2023 हेतु 1600 रु प्रति विद्यालय की दर से नई लिमिट बैंक ऑफ बड़ौदा के Smc खातों में ट्रांसफर की जा रही है। जिसका उपभोग इसी सत्र PFMS PORTAL के माध्यम से 31 मार्च 2023 तक किया जाना है। अब यह लिमिट विद्यालय में कोन कोन से कार्यों के लिए खर्च की जानी है आइए जानते है।

महानिदेशक महोदय के आदेशानुसार सबसे पहली लिमिट में आउट ऑफ स्कूल बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने हेतु तथा सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़े जाने हेतु समस्त परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक रजिस्टर बनाया जाएगा। जिसके लिए प्रत्येक विद्यालय में एक रजिस्टर खरीदने हेतु ₹100 प्रति विद्यालय दिया जा रहा हैं, जिसमें सामाजिक सुरक्षा योजना से संबंधित विवरण प्रधानाध्यापक द्वारा अंकित किया जाएगा।

अब दूसरी लिमिट राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में प्रत्येक विद्यालय में प्रोजेक्ट बेस्ड, कांसेप्ट बेस्ड, जॉय फुल लर्निंग एवं क्रिटिकल थिंकिंग तथा कक्षा-कक्ष के वातावरण को बाल केंद्रित एवं आनंददाई बनाए जाने के उद्देश्य से कक्षा वार TLM का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए प्रति विद्यालय टी एल एम क्रय करने हेतु ₹1500 की धनराशि आवंटित की गई है।

ध्यान रहे टी एल एम हेतु प्रेषित की गई धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित सूची में दी गई वस्तुओं के क्रय हेतु ही किया जाएगा।

तो साथियों दोनो कार्यों को मिलाकर कुल 1600 रू की धनराशि SMC खातों में जल्द प्रेषित हो जायेगी। और इस धनराशि का pfms पोर्टल के माध्यम से किस कंपोनेंट के अंदर एक्सपेंडिचर आपको बनाना है वह भी आपको आने वाली वीडियोस में पूरी जानकारी के साथ Teachers Education Corner चैनल पर बता दिया जाएगा।