सभी अध्यापक/शिक्षामित्र/अनुदेशक करेंगे घर-घर सर्वे और भरेंगे परिवार सर्वेक्षण, शारदा प्रपत्र और सामाजिक सुरक्षा योजना रजिस्टर: स्कूल चलो अभियान 2023 Primary Ka Master

प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक/ शिक्षा मित्र /अनुदेशक सभी को बराबर-बराबर कार्य बांटते हुए विद्यालयों से सेवित बस्तियों मजरों वार्डो में स्थित सभी परिवारों का घर घर जाकर सर्वे करना होगा। मगर इस बार का परिवार सर्वे पिछले कई वर्षो में किए गए सर्वे से अलग होगा। क्योंकि इस बार आपको एक नए प्रपत्र पर परिवार के मुखिया से लेकर घर के सभी सदस्यों का विवरण भर कर बाद में प्रेरणा पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा। और इस परिवार सर्वे प्रपत्र भरने के साथ साथ आपको आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हीकरण एवं नामांकन के विवरण हेतु सर्वे प्रपत्र और सामाजिक सुरक्षा योजना का सर्वे और रजिस्टर भी बनाना होगा। इसलिए आज की पोस्ट में हम इस आदेश के साथ-साथ यह सभी प्रपत्र सही से कैसे भरने है, सर्वेक्षण प्रारूप में किन किन कोड का इस्तेमाल किया जाएगा, और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जानेंगे।

स्कूल चलो अभियान 2023 के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी परिवारों का सर्वेक्षण कराया जाए और यह ज्ञात किया जाए कि इस परिवार में कितने बच्चे विद्यालय जाने की उम्र की हैं तथा उनमें से कितने बच्चे वास्तव में विद्यालय में नामांकित हैं यदि विद्यालय जाने की उम्र का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकित नहीं है तो उसे निकटतम विद्यालय में नामांकित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उसी की क्रम में अपर मुख्य सचिव द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जिसमें शैक्षिक सत्र 2023 में जनपद के समस्त 6 से 14 आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्ह अंकन एवं आयुसंगत कक्षा में नामांकन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अध्यापकों/ शिक्षामित्रों/ अनुदेशकों/ बीटीसी प्रशिक्षकों/ स्वयंसेवी संस्थाओं/ अन्य विभागों के कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर परिवार सर्वेक्षण के माध्यम से किया जाएगा। और साथ ही साथ विद्यालयों से सेवित बस्तियों /मजरो /वार्डों में स्थित परिवारों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक /सहायक अध्यापक /शिक्षा मित्र/अनुदेशकों के मध्य यथासंभव बराबर-बराबर बांट कर सर्वेक्षण किया जाएगा। इस शैक्षिक सत्र में परिवार सर्वे अभियान दिनांक 15 मई 2023 तक संचालित किया जाएगा। परिवार सर्वेक्षण प्रपत्र को विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखा जाएगा तथा परिवार सर्वेक्षण प्रपत्रों के विवरण को दिनांक 31 मई 2023 तक प्रेरणा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाएगा।

इन सभी प्रपत्रों, आदेश की pdf फाइल नीचे दिए लिंक से download करे 👇

Click here to download👈

✅ परिवार सर्वेक्षण, आउट ऑफ स्कूल सर्वे और सामाजिक सुरक्षा योजना सर्वे कैसे करना है और सभी प्रपत्र व रजिस्टर कैसे भरने है? उसके लिए आप यह वीडियो देख सकते है।

Leave a Comment