कक्षा 3 नई आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 2024-25 PDF|Aadharshila Kriyanvayan sandarshika Class 3

सत्र 2024-25 में कक्षा 3 में पुरानी आधारशीला क्रियान्वयन संदर्शिका 2023-24 के अनुसार शिक्षण कार्य कराए जाने के बाद अब april माह में सप्ताह 1 से नई आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 2024-25 Aadharshila Kriyanvayan sandarshika से शिक्षण कार्य Class 3 में किया जाना है। आज की इस पोस्ट में कक्षा 3 की भाषा और गणित की आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 2024-25 के बारे में जानेंगे और उसकी pdf फ़ाइल भी आप download कर पाएंगे।

Aadharshila Kriyanvayan sandarshika Class 3 pdf

Aadharshila Kriyanvayan sandarshika 2024-25

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 3 के लिए सत्र 2024-25 में शुरुआत से ही पुराने सत्र 2023-24 की आधारशीला क्रियान्वयन संदर्शिका से निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। अब आगे के सप्ताहों में बच्चो को निपुण बनाने के लिए शासन द्वारा प्रेषित नई आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 2024-25 कक्षा 3(Aadharshila Kriyanvayan sandarshika class 3) भाषा और गणित से पठन पाठन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस सत्र 2024-25 में भाषा और गणित दोनों Aadharshila Kriyanvayan sandarshika में 25 सप्ताह का कार्यक्रम बच्चो को गतिविधियाँ कराते हुए class 3 के बच्चो को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति करानी है।

आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 2024-25 भाषा कक्षा 3

अकादमिक वर्ष 2024-25 में प्रभावी शिक्षण रणनीति हेतु कुछ प्रमुख बदलाव किए गए है। जिसमे संदर्शिका में 1 day= 1 lesson plan पर जोर दिया गया है। इसके अलावा नई संदर्शिका में पाठयपुस्तक और कार्य पुस्तिका का 100% सरेखन किया गया है। साथ ही साथ आकलन में प्रवाहपूर्ण पठन को सम्मिलित करते हुए समझकर पढ़ने पर विशेष जोर देते हुए संदर्शिका का निर्माण किया गया है। संदर्शिका में आपको नवीन कहानियां और पोस्टर भी इस बार प्रेषित किए जा रहे है।

इसके साथ-साथ भाषा के साप्ताहिक शिक्षण चक्र में 25 सप्ताह को सम्मिलित करते हुए 3 कालांश प्रत्येक 40 मिनट का करते हुए संदर्शिका में दी गयी दक्षताओं का शिक्षण करना होगा। भाषा की शिक्षण योजना NCF 2022 द्वारा सुझाई गयी भाषा के चार खंडीय मॉडल पर आधारित है। चार खंडीय मॉडल में बच्चो के मौखिक भाषा विकास, डिकोडिंग, पढ़कर समझना, लेखन पर एक साथ कार्य किया जाना है।

भाषा शिक्षण में कक्षा 3 की कालांशवार रणनीति इस प्रकार है।

आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 2024-25 गणित कक्षा 3

अकादमिक वर्ष 2024-25 में प्रभावी शिक्षण रणनीति हेतु कुछ प्रमुख बदलाव किए गए है। जिसमे कक्षा स्तर अनुसार 25 सप्ताह की शिक्षण योजनाएं बनाई गई है। जो कि NCF से सरेखित है। इस बार गणित खेल, खोजे और जाने कार्यपत्रकों को नए रूप में शामिल किया गया है। सभी संसाधनो को निपुण लक्ष्य को केंद्र में रखकर और पाठ्यपुस्तक में साथ जोड़ा गया है।

गणित का साप्ताहिक शिक्षण चक्र इस प्रकार है जिसमे दक्षताओं की प्राप्ति के लिए समय पर कार्य, बच्चो की प्रतिभागिता और सतत आकलन को समाहित किया गया है।

नई संदर्शिका अनुसार Shikshak Diary Class 3 भरना

अब इन नई भाषा और गणित की आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका अनुसार आपको कक्षा 3 की shikshak diary सप्ताह 1 से अलग तरीके से भरनी होगी। अब शिक्षक डायरी कैसे भरनी है उसके लिए आप इस वीडियो की सहायता से समझ सकते है।

Aadharshila Kriyanvayan sandarshika pdf class 3

भाषा और गणित की Aadharshila Kriyanvayan sandarshika pdf में download करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिए।

शिक्षक संदर्शिका भाषा कक्षा 3

https://drive.google.com/file/d/1vAY2EPyEAvTwWs_h3rAoloxi3kXOl6kK/view?usp=drivesdk

शिक्षक संदर्शिका गणित कक्षा 3

https://drive.google.com/file/d/1vHCmKGH-ZVEQ7BqTiuXszEkGZW5dxxXu/view?usp=drivesdk

आशा है की आपको आज की पोस्ट से नई आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 2024-25 भाषा और गणित कक्षा 3 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। जो की इस बार नए बदलाव के साथ सभी शिक्षक साथियों के साथ साझा की गई है।

Leave a Comment