नई स्कूल रेडीनेस संदर्शिका कक्षा 1 2024-25 PDF | School readiness sandarshika pdf class 1

सत्र 2024-25 में कक्षा 1 में 12 सप्ताह तक स्कूल रेडीनेस कैलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य नई स्कूल रेडीनेस संदर्शिका 2024-25(school readiness sandarshika pdf) से शिक्षण कार्य Class 1 में किया जाना है। आज की इस पोस्ट में कक्षा 1 की भाषा और गणित की आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका 2024-25 के बारे में जानेंगे और उसकी pdf फ़ाइल भी आप download कर पाएंगे।

School Readiness sandarshika 2024-25

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1 के लिए सत्र 2024-25 में शुरुआत से ही स्कूल रेडीनेस कैलेंडर अनुसार सप्ताह 1 से लेकर सप्ताह 12 तक निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। अब सप्ताह 1 से शासन द्वारा प्रेषित नई स्कूल रेडीनेस संदर्शिका 2024-25 कक्षा 1(School readiness sandarshika pdf class 1) भाषा और गणित से पठन पाठन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। पिछले सत्र 2023-24 में जो शिक्षक संदर्शिकाये प्रेषित की गई थी उसमें 25 सप्ताह के अनुसार शिक्षण कार्य बच्चो को कराना था। परंतु इस सत्र 2024-25 में नया बदलाव करते हुए भाषा और गणित दोनों School readiness sandarshika pdf में 12 सप्ताह का कार्यक्रम बच्चो को गतिविधियाँ कराते हुए class 1 के बच्चो को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति करानी है।

School readiness sandarshika pdf class 1 2024-25 भाषा

अकादमिक वर्ष 2024-25 में प्रभावी शिक्षण रणनीति हेतु कुछ प्रमुख बदलाव किए गए है। जिसमे संदर्शिका में 1 day= 1 lesson plan पर जोर दिया गया है। इसके अलावा नई संदर्शिका में पाठयपुस्तक और कार्य पुस्तिका का 100% सरेखन किया गया है। साथ ही साथ आकलन में प्रवाहपूर्ण पठन को सम्मिलित करते हुए समझकर पढ़ने पर विशेष जोर देते हुए संदर्शिका का निर्माण किया गया है। संदर्शिका में आपको नवीन कहानियां और पोस्टर भी इस बार प्रेषित किए जा रहे है।

भाषा की Aadharshila Kriyanvayan sandarshika pdf में download करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिए।

स्कूल रेडीनेस संदर्शिका भाषा कक्षा 1 PDF👇

https://drive.google.com/file/d/1S1opGg3MTCskWhJKH1Fe5vf1zu_hONFa/view?usp=drivesdk

School readiness sandarshika pdf 2024-25 गणित कक्षा 1

अकादमिक वर्ष 2024-25 में प्रभावी शिक्षण रणनीति हेतु कुछ प्रमुख बदलाव किए गए है। जिसमे कक्षा स्तर अनुसार 12 सप्ताह की शिक्षण योजनाएं बनाई गई है। जो कि NCF से सरेखित है। इस बार गणित खेल, खोजे और जाने कार्यपत्रकों को नए रूप में शामिल किया गया है। सभी संसाधनो को निपुण लक्ष्य को केंद्र में रखकर और पाठ्यपुस्तक में साथ जोड़ा गया है।

गणित की Aadharshila Kriyanvayan sandarshika pdf में download करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कीजिए।

स्कूल रेडीनेस संदर्शिका गणित कक्षा 1 PDF👇

https://drive.google.com/file/d/1S1TP4NYJM9N13CK6v-e3RX7wkaWpWuK_/view?usp=drivesdk

आशा है की आपको आज की पोस्ट से नई स्कूल रेडीनेस संदर्शिका 2024-25 भाषा और गणित कक्षा 1 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। जो की इस बार नए बदलाव के साथ सभी शिक्षक साथियों के साथ साझा की गई है।

1 thought on “नई स्कूल रेडीनेस संदर्शिका कक्षा 1 2024-25 PDF | School readiness sandarshika pdf class 1”

Leave a Comment