45 Days Reading Campaign 1 नवंबर 2022 से शुरू, सप्ताह 1 गतिविधियां pdf कक्षा 1 से 8 तक

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 5 जुलाई 2021 से निपुण भारत मिशन का शुभारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2026-27 तक प्राथमिक कक्षाओं में सार्वभौमिक मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान प्राप्त करने तथा बालवाटिका से कक्षा-3 तक के सभी बच्चों में पढ़ने-लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। “निपुण भारत मिशन” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शासनादेश दिनांक 30 दिसंबर, 2021 एवं शासनादेश दिनांक 27 जून, 2022 निर्गत किया गया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं तथा वर्ष 2025-26 तक निपुण लक्ष्य प्राप्त किया जाना है।

इसी संदर्भ में बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, “45 दिवसीय पठन अभियान(रीडिंग कैंपेन) की शुरुआत 1 नवंबर 2022 से की  जा रही है। 45 दिवसीय पठन अभियान इस तथ्य पर आधारित है कि पढ़ना सीखने का आधार है, जो विद्यार्थियों को स्वतंत्र रूप से पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करता है। रचनात्मक एवं आलोचनात्मक चिंतन तथा  मौखिक और लिखित दोनों माध्यमों में अभिव्यक्ति करने की क्षमता विकसित करता है। यह बच्चों को उनके परिवेश और वास्तविक जीवन से जोड़ने में मदद करता है। इस पठन अभियान का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा से जुड़े सभी हितधारको जैसे बच्चे, शिक्षक, माता-पिता, समुदाय, प्रशासक आदि की भागीदारी सुनिश्चित करना है, जिससे कि प्रत्येक बच्चा पढ़ना सीखे और उसके बाद, सीखने के लिए पढ़ सकें। 

45 दिवसीय पठन अभियान (45 Days Reading Campaign)

महानिदेशक महोदय के आदेशानुसार सभी परिषदीय एवम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 45 डेज रीडिंग कैंपेन का संचालन दिनांक 1 नवंबर 2022 से किया जा रहा है और हर सप्ताह बच्चों को अलग अलग समूहों के हिसाब से गतिविधियां कराने के साथ-साथ उसका अभिलेखीकरण भी करना अनिवार्य है।

पहले सप्ताह की गतिविधियों के लिंक जारी कर दिए गए है जिसकी पीडीएफ फ़ाइल आपको यही पर नीचे मिल जाएगी।

अब यह गतिविधियां आपको तीन लक्ष्य समूहों को करानी है।

पहला समूह: बालवाटिका, कक्षा 1, कक्षा 2

दूसरा समूह: कक्षा 3, कक्षा 4, कक्षा 5

और तीसरा समूह: कक्षा 6, कक्षा 7, कक्षा 8

अब पहले समूह के लिए दो प्रकार की गतिविधियां पढ़ो कहानी और सुनो कहानी दी हुई जिसको आपको alternate डेज पर बच्चो को करानी है। 

पढ़ो कहानी आप Literacy cloud के दिये गए लिंक को टच करके बच्चो को पढ़ा सकते है। और सुनो कहानी बच्चे यूट्यूब वीडियो की सहायता से आसानी से सुन सकते है। 

यह गतिविधियां आपको पूरे एक सप्ताह करानी है। 

अब समूह 2 कक्षा 3 से 5 के बच्चें और समूह 3 कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को कहानियां literacy cloud और storyweaver के दिये गए लिंक के माध्यम से पढ़नी है। जो कि शिक्षक इन दिए गए लिंक को टच करके आसानी से कहानी ओपन करके बच्चों को पढ़वा सकते है। 

विशेष “चुन्नू मुन्नू की भाषा बोली” एपिसोड

इसके साथ साथ हर सप्ताह चुन्नू मुन्नू की भाषा बोली का एक एपिसोड आपके साथ साझा किया जाएगा जिसको आपको बच्चो के साथ मिलकर देखना अनिवार्य है।

पठन कार्यशाला

इस सप्ताह आपको एक पठन कार्यशाला का आयोजन बच्चों और समुदाय के साथ मिलकर भी करना है। जिसमे निम्नानुसार गतिविधियों का क्रियान्वयन आप अपने अनुसार कर सकते है। जिससे 45 डेज रीडिंग कैंपेन के उदेश्यो को सफलतापूर्वक किर्यानवित किया जा सके।

45 Days Reading Campaign PDF

✅ इस सप्ताह कक्षा 1 से 8 तक 45 डेज रीडिंग कैंपेन की गतिविधियों की पीडीऍफ़(pdf) फाइल👇

https://drive.google.com/file/d/1xy2co5DhRJRgDhQQY5ZnNzI_fUfZRCqv/view?usp=sharing

45 Days Reading Campaign क्या है और गतिविधियां कैसे करानी है उसके लिए आप यह वीडियो देख सकते है👇

और पढ़े:👇

शिक्षक डायरी कक्षा 4 दिनांक 5 November 2022 तक, Class 4 shikshak diary pdf download

कक्षा 3 शिक्षक डायरी(Shikshak Diary) भरी हुई pdf दिनांक 5 November 2022 तक

शेयर करे

Leave a Comment